सत्य की खोज में . . . 

01-06-2026

सत्य की खोज में . . . 

मनोज शाह 'मानस' (अंक: 298, जून प्रथम, 2026 में प्रकाशित)

 

राम का नाम ही सत्य है 
उन्होंने राम का नाम 
जपना सिखाया 
लेकिन . . . फ़र्क़ था . . .
राम का नाम जपने में 
और राम होने में . . .! 
 
उन्होंने बनाया 
एक हनुमान का समूह 
मगर . . ., 
कौन समझ पाया 
हनुमत भाव था 
वृत्ति नहीं था . . .! 
 
रावण था, लंका थी 
हरण भी सीता का 
हुआ ही था 
सत्य है . . ., 
युद्ध ज़रूरी था . . .! 
 
परन्तु . . . 
जो जो लड़ा 
राम राज्य का 
सपना लेकर 
क्या घर-बार परिवार 
छोड़कर जंगल में चले गए . . .? 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता
नज़्म
गीत-नवगीत
कविता - हाइकु
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में