क्या चाँद को चेचक हुआ था?

क्या चाँद को चेचक हुआ था?  (रचनाकार - कुमार लव)

14. 

 

चाँद पर 
बच्चों की किलकारियों से दूर
पड़ी है एक गेंद। 
 
कहते हैं उसके क्रैश होने की आवाज़ 
अब भी सुनी जा सकती है
गूँजती चाँद के सन्नाटे में। 
 
धूल की परत जम गई है उस पर, 
चाँद की सतह पर उसके उछलने के निशान 
बताते हैं कि कभी धड़कन थी उसमें। 
 
शायद किसी दिन कोई अंतरिक्ष यात्री
इस गेंद को उठाए और ले जाए वापस घर
फिर बच्चों की किलकारियाँ 
लौटा दें इसकी खोई धड़कन। 
 
तब तक यह सोती रहेगी अकेली 
चाँद की सुनसान रातों में। 
सपनों में देखती 
धरती पर होते खेल। 

<< पीछे : 13.  आगे : 15.  >>