एक पेड़ हरिद्वार के नाम

01-06-2026

एक पेड़ हरिद्वार के नाम

वेद भूषण त्रिपाठी (अंक: 298, जून प्रथम, 2026 में प्रकाशित)

 

आओ जन-जन स्नेह भाव से
संकल्पित हो जाएँ। 
 
एक पेड़ हरिद्वार के नाम 
मिलकर सभी लगाएँ। 
 
धरती शस्य-श्यामला बनाकर
प्रकृति-सौंदर्य बढ़ाएँ। 
 
देव-भूमि की पावनता का
वैश्विक मान बढ़ाएँ। 
 
हरिद्वार कुंभ की सर्वभौमिकता
मंगलमयी बनाएँ। 
 
मायापुरी ब्रह्मकुंड की महिमा का
शुभ संदेश फैलाएँ। 
 
हरे-भरे प्रफुल्लित वृक्षों को
वृक्ष-पातन से सदा बचाएँ। 
 
रौद्र-रूप संदेश प्रकृति का
भूलकर भी न बिसराएँ। 
 
गोमुख से गंगा सागर तक
गंगा निर्मल, स्वच्छ बनाएँ। 
 
श्रद्धानत हो देव-पूजिता के
चरण-कमल में शीश झुकाएँ। 
 
अमृत-जल से अभिसिंचित कर
सुख-मंगल वर्षाएँ। 
 
गंगा माँ के पावन तट पर
मंगलदीप जलाएँ। 
 
आओ जन-जन स्नेह भाव से
संकल्पित हो जाएँ। 
 
एक पेड़ हरिद्वार के नाम 
मिलकर सभी लगाएँ। 
 
धरती शस्य-श्यामला बनाकर
प्रकृति-सौंदर्य बढ़ाएँ। 
 
देव-भूमि की पावनता का
वैश्विक मान बढ़ाएँ। 
 
हरिद्वार कुंभ की सर्वभौमिकता
मंगलमयी बनाएँ। 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता
किशोर साहित्य कविता
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में