मनमत्त गयंद

01-02-2021

मनमत्त गयंद

अविनाश ब्यौहार (अंक: 174, फरवरी प्रथम, 2021 में प्रकाशित)

हैं अन्याय के
बादल छाए
सूरज निकलेगा।
 
छल-फ़रेब, उठाईगिरी,
उठा-पटक है।
नीति-नियम वाले
आँखों में रहे खटक हैं॥
 
गर्वीला-
हिम का पर्वत
इक दिन पिघलेगा।
 
गिरहकटी को यहाँ लोग
बढ़ावा हैं देते।
औ सरकारी अफ़सर को
चढ़ावा हैं देते॥
 
ये मनमत्त गयंद
झाड़-झंखाड़ कुचलेगा।
 
राजनीति मानो शकुनि का
पर्याय हो गई।
साफ-सुथरी पगडंडी पर
शूल बो गई॥
 
कुर्सी पर बैठा बाबू
एकदम से उछलेगा।

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

गीत-नवगीत
कविता-मुक्तक
गीतिका
ग़ज़ल
दोहे
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में

लेखक की पुस्तकें