वो झरना बनने की तैयारी में है

22-06-2017

वो झरना बनने की तैयारी में है

डॉ. शैलजा सक्सेना

वह जान गई है
बह निकलने के लिये
तेज़ करना होगा अपना ही वेग,
डरों से डरना नहीं होगा
फुसलावों से बहकना नहीं होगा..
पत्थरों की कठोरता से अब घबराती नहीं वो
अपने में पैदा कर लिया है
उसने इतना शोर 
कि सुन ही नहीं पाती 
आँधियों की आवाज़ तक..
पूरी निष्ठा से वह जुटी है
झरना बनने की तैयारी में।

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कहानी
चिन्तन
सांस्कृतिक आलेख
कविता
लघुकथा
साहित्यिक आलेख
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
पुस्तक समीक्षा
पुस्तक चर्चा
नज़्म
कविता - हाइकु
कविता-मुक्तक
स्मृति लेख
विडियो
ऑडियो
लेखक की पुस्तकें