वो रोती नहीं अब

22-06-2017

वो रोती नहीं अब

डॉ. शैलजा सक्सेना

चाँद का इंतज़ार नहीं करती
खिड़की से सटी.. 
करवाचौथ के अलावा!
धूप में बाल सुखाना कब का छोड़ दिया
बरसात में नहाये उम्र बीत गई अब!
वो अब ख़ुद बिछी है 
चाँदनी सी किसी के बिस्तर पर
दिन भर धूप सी उसके हाथों से उतर
बँधती रहती है
फ़ैक्टरी के सामानों में।

बारिश अब केवल सीने में होती है
और पसीने सी निकल बह जाती है
या फिर ठंडी साँसों सी बाहर निकल
गिनने लगती है पगार को..
जैसे रात गिनती है सितारे..
कितने भेजने हैं पिंड?
 ..कितने में चलेगा काम घर का?
जाने कितने..ख़र्चे…
उसके लंबे बालों से
उलझे ही रहते हैं!

और उम्र से गिरते चले जाते हैं साल
टूटते हुये तारों की तरह!
लोग कहते हैं
“ख़ुशकिस्मत है वो, विदेश में रहती है!”

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

लघुकथा
साहित्यिक आलेख
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
कविता
पुस्तक समीक्षा
पुस्तक चर्चा
नज़्म
कहानी
कविता - हाइकु
कविता-मुक्तक
स्मृति लेख
विडियो
ऑडियो