चाँद-सूरज  में  शरारत होती है

01-08-2023

चाँद-सूरज  में  शरारत होती है

इरफ़ान अलाउद्दीन (अंक: 234, अगस्त प्रथम, 2023 में प्रकाशित)

बहरे रमल मुसद्दस महजूफ़
फ़ाइलातुन फ़ाइलातुन फ़ाइलुन
 
2122      2122      212
 
चाँद-सूरज  में  शरारत होती है
जिस्म-ओ-जाँ में हरारत होती है 
 
दाग़ धब्बा  इश्क़ में लगता ही है 
प्यार  में  थोड़ी  जसारत होती है
 
कोई  अच्छा नज़र आए तो बता
सर-फ़िरों में भी मुहब्बत होती है 
 
क़त्ल करना आम है उस के लिए 
आशिक़ों को ये शिकायत होती है
 
ख़ैर ख़्वाहों का मशवरा लेने की 
ठोकरों के बाद आदत होती है

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

ग़ज़ल
नज़्म
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में