बात करने को करेंगे और कहने को कहेंगे

15-04-2023

बात करने को करेंगे और कहने को कहेंगे

इरफ़ान अलाउद्दीन (अंक: 227, अप्रैल द्वितीय, 2023 में प्रकाशित)

बहरे रमल मुसम्मन सालिम 
फ़ाइलातुन फ़ाइलातुन फ़ाइलातुन फ़ाइलातुन
 
2122     2122     2122     2122 
 
बात करने को करेंगे और कहने को कहेंगे 
हाल ऐसे भी बुरा है जो कहेंगे वो करेंगे 
 
मस'अला तो बस यही है सुनता हूँ ग़ौर से मैं
वो कहेंगे हम सुनेंगे जो देखेंगे वो लिखेंगे 
 
और क्या है जो बताऊँ दूर है वो सो रहेंगे 
फ़र्क़ आया तो नहीं है सो मुहब्बत हम करेंगे 
 
क्या ज़माना क्या फ़साना गाँव वाले हैं कहेंगे 
मैं नहीं हूँ क्या यहाँ पर ग़ैर को वो क्यों देखेंगे

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

ग़ज़ल
नज़्म
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में