बेहतर है
हिमानी शर्मातन्हा सफ़र मजबूरी का नहीं,
आदत का ग़ुलाम हो तो बेहतर है।
ख़ुशी मिले तोलकर ही सही,
बस अफ़सोस का आलम ना हो तो बेहतर है।
इस सफ़र में कोई ख़ुश हो ना हो हमसे,
बस ख़फ़ा ना हो तो बेहतर है।
परवाह करे न करे कोई इस मुलाज़िम की,
बस हम किसी से बेपरवाह ना हों तो बेहतर है।
रास्ते ऊबड़ खाबड़ ही सही,
इरादों से हिम्मत जुदा ना हो तो बेहतर है।
मंज़िल तक पहुँचना मुश्किल ही सही,
ये सफ़र बस एक सज़ा ना हो तो बेहतर है।
इनायत भले नसीब ना हो इस इश्क़ को,
इबादत हो तो बस ख़ुदा की हो तो बेहतर है।
इंतज़ार का पहर यूँ ही गुज़रे
आहिस्ता-आहिस्ता लेकिन,
जब उनसे रूबरू हों तो—
ये साँसें फ़ना ना हों तो बेहतर है।
1 टिप्पणियाँ
-
6 Oct, 2022 07:22 PM
Awesome poem you r the greatest writer ever
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
- कविता
-
- आज़माइश
- एक सपना
- कहने दो
- कहानी
- की बात है
- कुछ वक़्त बदल जाता
- घर
- चलो आज फिर कुछ लिखते हैं
- चेहरा
- जब-तब
- ढंग
- ढूँढ़ मुझे
- तुमसे मिली थी
- न जाने क्यूँ
- बिखरी हूँ
- बेहतर है
- महादेव की सेवक हूँ मैं
- मित्रता एक अपनत्व
- मुलाक़ात की बात है
- मेरी तरह
- मैं अलग हूँ
- मैं लिखती हूँ
- मैंने देखा है
- मौसम फिर बदला है एक बार
- वक़्त
- वाक़िफ़
- वो मुझमें मैं उसमें
- शिव हैं
- साथ उनका
- साथ हूँ मैं
- सामर्थ्य
- सफ़र
- पर्यटन
- विडियो
-
- ऑडियो
-