चींटी गुड़ खाती है

15-07-2026

चींटी गुड़ खाती है

जयचन्द प्रजापति ‘जय’ (अंक: 301, जुलाई द्वितीय, 2026 में प्रकाशित)

 

चींटी रोज़ मेरे घर आती है, 
झोले में रखा गुड़ खाती है। 
 
गुड़ खा-खाकर ख़ूब हँसती है, 
अपने बच्चों को भी लाती है। 
 
एक दिन चींटी नहीं आयी, 
क्यों नहीं आज वह आयी। 
 
पता करने मैं घर पर गया, 
वहाँ किसी को नहीं पाया। 
 
पड़ोसी से पूछा, कहाँ गयी है? 
वह बोला-दवा लेने गयी है। 
 
गुड़ खाने से हुआ यह हाल, 
दवा खाने से सही है अब हाल। 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता
बाल साहित्य कविता
चिन्तन
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
बाल साहित्य कहानी
किशोर साहित्य कहानी
हास्य-व्यंग्य कविता
कहानी
लघुकथा
ललित निबन्ध
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में