कहाँ अपने नाम दम पर हम हैं

01-04-2023

कहाँ अपने नाम दम पर हम हैं

संदीप कुमार तिवारी 'बेघर’ (अंक: 226, अप्रैल प्रथम, 2023 में प्रकाशित)

 

1222       212       222

कहाँ अपने नाम दम पर हम हैं।
तिरे अहसानो करम पर हम हैं।
 
‘है’ तू तो है ये जहाँ का आलम,
हमें भी महसूस ये है हम हैं।
 
मिरे इस दिल में मिलेगा भी क्या,
किसी का ढाया सितम है हम हैं।
 
भला अब क्या चाहते हो मुझसे,
अभी भी ज़िंदा बदन है हम हैं।
 
जहाँ काँटें ही खिला हैं करते,
वही परती का चमन है हम हैं।
 
यहीं क्या काफ़ी नहीं है ‘बेघर’,
हमे जीने का भरम है हम हैं।

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

ग़ज़ल
कविता
नज़्म
कविता-मुक्तक
बाल साहित्य कविता
गीत-नवगीत
किशोर साहित्य कविता
किशोर हास्य व्यंग्य कविता
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में