आपके साथ दिल लगाया है

15-01-2023

आपके साथ दिल लगाया है

संदीप कुमार तिवारी 'बेघर’ (अंक: 221, जनवरी द्वितीय, 2023 में प्रकाशित)

212     212     1222
 
आपके साथ दिल लगाया है, 
एक हमराह आज़माया है। 
 
आपके दिल ‘में’ हम नहीं लेकिन, 
आपका दिल क़रीब लाया है। 
 
इश्क़ में जान भी ‘मैं’ दे दूँ पर, 
जान में आपको बसाया है। 
 
मुश्किलों से लड़ा ‘हूँ’ मैं फिर भी, 
मुश्किलों को गले लगाया है। 
 
कौन बच के रहा यहाँ ‘बेघर’
हादसा ज़िंदगी ‘का’ साया है। 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

ग़ज़ल
कविता
नज़्म
कविता-मुक्तक
बाल साहित्य कविता
गीत-नवगीत
किशोर साहित्य कविता
किशोर हास्य व्यंग्य कविता
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में