दिल भर आए तो क्या कीजिए

15-04-2023

दिल भर आए तो क्या कीजिए

संदीप कुमार तिवारी 'बेघर’ (अंक: 227, अप्रैल द्वितीय, 2023 में प्रकाशित)

 

2122     222     122     122     122     2222     212
 
प्यार की कोई झूठी कहानी चले और दिल भर आए तो क्या कीजिए।
जब समंदर में आँखों ‘का’ पानी चले और दिल भर आए तो क्या कीजिए।
 
चल रहा हो कोई दूर तक रेत पर आँधिओं का हो आना जाना वहाँ,
वो सफ़र जिसमें ये ज़िंदगानी चले और दिल भर आए तो क्या कीजिए।
 
लाख काँटों से सज के खिलें फूल पर तोड़ लेता है कोई माली उसे,
बेबसी में जो ऐसी जवानी चले और दिल भर आए तो क्या कीजिए।
 
हो रहा हो कोई ज़िक्र तेरा कहीं तू वफ़ा की है मूरत बोलें सभी,
झूठ फिर से कोई ख़ान्दानी चले और दिल भर आए तो क्या कीजिए।
 
नाम आए कोई जब ख़ुशी का अगर हम चले दिल को रोके-थामें हुए, 
साथ ग़म का कोई फिर निशानी चले और दिल भर आए तो क्या कीजिए।

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

ग़ज़ल
कविता
नज़्म
कविता-मुक्तक
बाल साहित्य कविता
गीत-नवगीत
किशोर साहित्य कविता
किशोर हास्य व्यंग्य कविता
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में