जन्मदिवस पर कामना

15-01-2022

जन्मदिवस पर कामना

रीता तिवारी 'रीत' (अंक: 197, जनवरी द्वितीय, 2022 में प्रकाशित)

उन्मुख हो आलोकित पथ पर, 
हर पल हर क्षण सुंदरतम हो। 
सुख खिले पल्लवित जीवन में, 
जीवन निष्कपट सरलतम हो। 
 
ख़ुशियाँ बरसें आशीष मिले, 
माँ की ममता की छाया हो। 
और पिता स्नेह से पूरित मेरा, 
जीवन का हर पल-पल हो। 
 
अवतरण दिवस पर यही कामना, 
सबका स्नेह मिले मुझको। 
किरदार, कथानक हो सुंदर, 
मन वाणी भी निर्मलतम हो।

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कहानी
कविता
गीत-नवगीत
कविता-मुक्तक
बाल साहित्य कहानी
लघुकथा
स्मृति लेख
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में