चूड़ियाँ

15-09-2021

चूड़ियाँ

रीता तिवारी 'रीत' (अंक: 189, सितम्बर द्वितीय, 2021 में प्रकाशित)

हाथों में खनकती हैं जब-जब, 
संगीत की धुन सी लगती है।
हाथों का वह शृंगार करें,
मनमोहक प्यारी लगती है। 
 
सतरंगी छटा बिखेर रही,
करती है अलंकृत यौवन को,
सौभाग्य का वह प्रतीक बनकर,
महका देती है तन मन को।
 
सब रंगों की वो रानी बन,
कलरव करती है हाथों में। 
जीवन की मधुर कहानी बन,
वह घुल जाती है साँसों में।
 
है मधुर प्रणय का वह प्रतीक,
मधुमय करती है जीवन को। 
सौभाग्य का वह बनकर प्रतीक,
महका देती है तन मन को। 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कहानी
कविता
गीत-नवगीत
कविता-मुक्तक
बाल साहित्य कहानी
लघुकथा
स्मृति लेख
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में