भारत का यश गान

01-02-2023

भारत का यश गान

रीता तिवारी 'रीत' (अंक: 222, फरवरी प्रथम, 2023 में प्रकाशित)

वंदे मातरम्‌ के नारों से गूँज उठा जयगान। 
आओ! हम सब मिलकर कर ले भारत का यशगान॥
 
वेदों और ऋचाओं से परिपूर्ण देश का मान है, 
विश्व गुरु कहलाता भारत दुनिया में सम्मान है। 
धरती के कण-कण में गूँजे देशभक्ति की तान। 
आओ! हम सब मिलकर कर ले भारत का यशगान॥1॥
 
अमिट कहानी गाथाओं से भरा हुआ इतिहास है, 
लहरा रहा तिरंगा देखो! रंग भरा आकाश है। 
संविधान जो मिला शक्ति का मिला हमें वरदान। 
आओ! हम सब मिलकर कर ले भारत का यशगान॥2॥
 
हृदय प्रफुल्लित आज “रीत” का आया राष्ट्रीय पर्व है। 
संस्कृतियों से भरे देश के हर गौरव पर गर्व है। 
“रीत” कहे लहराए तिरंगा भारत का अभिमान। 
आओ! हम सब मिलकर कर ले भारत का यशगान॥3॥

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कहानी
कविता
गीत-नवगीत
कविता-मुक्तक
बाल साहित्य कहानी
लघुकथा
स्मृति लेख
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में