दुनिया

डॉ. परमजीत ओबराय (अंक: 192, नवम्बर प्रथम, 2021 में प्रकाशित)

दुनिया है-
थोड़े दिन का मेला,
फिर इंसान-
इस बात को-
क्यों भूला?
कि मेला नहीं रहता-
सदा।
अपने हृदय गह्वर में डूब-
मन रूपी तरंगों को,
हिलोरें लेने दे ख़ूब।
मचने दे –
उथल-पुथल,
फिर कर मंथन-
अपनी भावनाओं का।  
नवनीत बन –
जो निकले,
भाव उनका कर संचय-
करके दृढ़ संकल्प।

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें