हम ग़रीबों की कहानी आप से मिलती नहीं

15-07-2021

हम ग़रीबों की कहानी आप से मिलती नहीं

संदीप कुमार तिवारी 'बेघर’ (अंक: 185, जुलाई द्वितीय, 2021 में प्रकाशित)

फ़ाइलातुन  फ़ाइलातुन  फ़ाइलातुन  फ़ाइलुन
 2122 / 2122 / 2122 / 212
 
हम ग़रीबों की कहानी  आप से मिलती नहीं
आपकी बातें  ज़ुबानी  आप से मिलती नहीं
 
जग  सुना  है  बोलते  हैं आपकी  जागीर  है
आपकी पर हर निशानी आपसे मिलती नहीं
 
आपके ज़हनो-ज़िया का मख़मली अंदाज़ है 
हम ग़रीबों की  जवानी आपसे  मिलती नहीं 
 
साल से घर  आपका है  आपने  बस ये कहा
पर यहां  चीज़ें  पुरानी  आपसे  मिलती  नहीं
 
आप  जिससे   खेलते  वो  हैं  हमारी  बेटियाँ 
छोड़िये पगली  दिवानी  आपसे  मिलती नहीं

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

ग़ज़ल
कविता
नज़्म
कविता-मुक्तक
बाल साहित्य कविता
गीत-नवगीत
किशोर साहित्य कविता
किशोर हास्य व्यंग्य कविता
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में