प्रजातन्त्र जारी है
अरुण कुमार प्रसादबहस जारी रहे।
प्रजातन्त्र जारी है।
मुद्दा सुलगता रहे।
उत्तरोत्तर बढ़ता रहे।
सत्र जारी रहे।
तथ्य का क्या मतलब!
तर्क, जाये चूल्हे-भांड में।
ये कंठ नीलकंठ थोड़े है
विष जो पिये।
ये तो धर्म या जाति का है
कंठ।
विष वमन है सौगंध।