नव वर्ष का अभिनंदन

01-01-2024

नव वर्ष का अभिनंदन

आशीष कुमार (अंक: 244, जनवरी प्रथम, 2024 में प्रकाशित)

 

हर्षोल्लास से सराबोर हुआ
भारतवर्ष का कण-कण
शुभ मंगलमय नव वर्ष का
अभिनंदन! अभिनंदन! 
 
गीत संगीत से गूँज उठा
सुरम्य मधुर वातावरण
रंग-बिरंगी फुलझड़ियाँ जलाकर
अभिनंदन! अभिनंदन! 
 
नगरी नगरी द्वारे द्वारे
खिल उठा घर आँगन
रंग-रंगीली रंगोली बना कर
अभिनंदन! अभिनंदन! 
 
सुख समृद्धि हो भारतवर्ष में
यश कीर्ति में हो वर्धन
पलक-पाँवड़े बिछा नूतन वर्ष का
अभिनंदन! अभिनंदन! 
 
विकास देश का हो अनवरत
ख़ुशहाल हो जनता जनार्दन
मंगल कामना संग नूतन वर्ष का
अभिनंदन! अभिनंदन! 
 
विनती स्वीकार करो प्रभु
प्रीति पूर्वक है वंदन
सदा बरसे आशीष आपका
अभिनंदन! अभिनंदन! 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता
किशोर साहित्य कविता
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
नज़्म
कहानी
हास्य-व्यंग्य कविता
गीत-नवगीत
कविता - हाइकु
बाल साहित्य कविता
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में