नव वर्ष की शुभ घड़ी आई

15-01-2024

नव वर्ष की शुभ घड़ी आई

आशीष कुमार (अंक: 245, जनवरी द्वितीय, 2024 में प्रकाशित)

 

बीता दिसंबर जनवरी आई
सबके दिलों में मस्ती छाई
खुशियांँ मनाओ मंगल गाओ
नव वर्ष की शुभ घड़ी आई
 
घड़ी पर सबने नज़रें टिकाई
बारह बजते ही सबने धूम मचाई
नाचो गाओ उत्सव मनाओ
नव वर्ष की शुभ घड़ी आई
 
अर्द्धरात्रि में घंटियाँ टनटनाईं
देने लगे सभी मंगल बधाई
मिलकर सारे ढोल बजाओ
नव वर्ष की शुभ घड़ी आई
 
सुबह सवेरे सबने रंगोली बनाई
बड़ों ने बच्चों को मिठाई खिलाई
स्वागत में सारे पलकें बिछाओ
नव वर्ष की शुभ घड़ी आई
 
प्रभु की सबने वंदना गाई
नए साल में हो सबकी भलाई
हे प्रभु ! प्रीति आशीष बरसाओ
नव वर्ष की शुभ घड़ी आई

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता
किशोर साहित्य कविता
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
नज़्म
कहानी
हास्य-व्यंग्य कविता
गीत-नवगीत
कविता - हाइकु
बाल साहित्य कविता
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में