कितना ओछा है आदमी
आत्माराम यादव ‘पीव’
मेरे अवचेतन मन में
दफ़न है शब्दों का सागर
जब कभी चेतना आती है
मेरा मन भर लाता है
शब्दों की एक छोटी सी गागर।
जब मैं गागर को उलीचता हूँ
तो शब्दों के जल में मिलते हैं
सांस्कृतिक मूल्य, परनिंदा और
कल्पनाओं का सुनहरा संसार।
सत्य धीरे-धीरे बन जाता है
कल्पनाजीवी शब्दों का जाल
जिसमें मनोरम शब्द धर्म-कर्म ओर
आदमी के प्यार, त्याग, विश्वास के
शब्द हो जाते है महाकार से पर्वताकार।
आदमी चक्कर लगाता है ब्रह्मांड के
विकास का पहिया थमता नहीं दिखता
चाँद तारे और ग्रहों की दूरियाँ नापकर
‘पीव’ आदमी ने भले जीत लिया हो जगत
पर संकृति ओर संस्कार की पताका
वह अपने मन पर अब तक नहीं लहरा सका
आदिम हव्वा का वंशज यह आदमी
आदिम भावों को नहीं जीत सका है।
आज भी अवचेतन मन के शब्द सागर में
आदिम भावों को जीता है हर आदमी
‘पीव’ नैतिक मूल्यों का लबादा ओढ़े
अवगुणों को अपने छिपाता है आदमी
एक गागर शब्दजल के दो शब्द टटोलने से
कितना ओछा है, उजागर हुआ आदमी।
शब्दसागर की असीम शब्द-गागरों में
कोटि-कोटि शब्द जन्म लेने की प्रतीक्षा में
सदियों से पल बढ़ रहे विगत की कोख में
ताकि कोई शुद्ध बुद्ध के अवतरित होने पर
उनके प्रज्ञावान अवचेतन से वे अज्ञेय शब्द
जगत के कल्याणार्थ जन्म ले उद्घाटित हो सके॥
0 टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
- कविता
-
- अधूरी तमन्ना
- अरी आत्मा तू जाये कहाँ रे
- आँखें पगला गई हैं!
- आज का कवि
- एक टीस अंतरमन में
- एक टीस उठी है . . .
- कितना ओछा है आदमी
- कौआ, कब कान्हा के हाथों रोटी छीनेगा
- क्षितिज के पार
- जाने क्यों मुझे देवता बनाते हैं?
- नयनों से बात
- नर्मदा मैय्या तू होले होले बहना
- निजत्व की ओर
- मातृ ऋण
- मुझको हँसना आता नहीं है
- मुझे अपने में समेट लो
- मेरे ही कफ़न का साया छिपाया है
- मैं एक और जनम चाहता हूँ
- मैं गीत नया गाता हूँ
- ये कैसा इलाज था माँ
- वह जब ईश्वर से रूठ जाती है
- सपनों का मर जाना
- सबसे अनूठी माँ
- समय तू चलता चल
- सुख की चाह में
- हे वीणापाणि आज इतना तो कीजिये
- होशंगशाह क़िले की व्यथा
- हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
- सांस्कृतिक आलेख
-
- गिरिजा संग होली खेलत बाघम्बरधारी
- ब्रज की होली में झलकती है लोक संस्कृति की छटा
- भारतीय संस्कृति में मंगल का प्रतीक चिह्न स्वस्तिक
- मूर्ति की प्राणप्रतिष्ठा और विसर्जन का तात्विक अन्वेषण
- राम से मिलते हैं सुग्रीव हुए भय और संदेहों से मुक्त
- रामचरित मानस में स्वास्थ्य की अवधारणा
- रावण ने किया कौशल्या हरण, पश्चात दशरथ कौशल्या विवाह
- शिव भस्म धारण से मिलता है कल्याण
- स्वेच्छाचारिणी मायावी सूर्पणखा की जीवन मीमांसा
- साहित्यिक आलेख
- आत्मकथा
- चिन्तन
- यात्रा वृत्तांत
- हास्य-व्यंग्य कविता
- ऐतिहासिक
- सामाजिक आलेख
- सांस्कृतिक कथा
- विडियो
-
- ऑडियो
-