अरी आत्मा तू जाये कहाँ रे

01-12-2023

अरी आत्मा तू जाये कहाँ रे

आत्‍माराम यादव ‘पीव’  (अंक: 242, दिसंबर प्रथम, 2023 में प्रकाशित)

 

अरी आत्मा तू आती कहाँ से
अरी आत्मा तू जाती कहाँ है। 
 
पुरुष को वरेगी या स्त्री को
ये परिणीता तू सीखी कहाँ है। 
तू कन्या वधू है, या पुरुष वर है
स्तब्ध जगत तुझे, न जान सका है। 
 
क्‍या महाशून्य से आती है तू, 
क्‍या महाशून्य को जाती है तू। 
 
जब प्राणों में बस जाती है तू
तब कौन सा धर्म निभाती है तू। 
पति धर्म से पत्नी बनती है तू
या पत्नी धर्म से पति बन जाती है तू। 
 
ओ आत्मा री, तेरी हुई किससे सगाई
परमात्मा तेरा वर है, तूने भाँवरें उससे रचाई। 
‘पीव’ प्राणों को छोड़, आत्मा तू चली जाये
प्राणहीन देह पड़ी, दुनिया पंचतत्‍व में मिलाये। 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

सांस्कृतिक आलेख
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
चिन्तन
वृत्तांत
हास्य-व्यंग्य कविता
कविता
साहित्यिक आलेख
ऐतिहासिक
सामाजिक आलेख
सांस्कृतिक कथा
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में