जेठ की दोपहर

04-02-2019

जेठ की दोपहर

डॉ. शैलजा सक्सेना

भरी दोपहरी
मन के पाँखी ने,
पँख समेटे 
चोंच गड़ाई सीने में
और बैठ गया।

पलकें मुँदती धीरे-धीरे
दाना-पानी
कुछ क्षण को
दूर कहीं पर
छूट गया।

बोली मीठी 
चिपकी तालू से
कहने-गाने से
उलसा मन
अब ऊब गया।

थकी-थकी
कैसी बेला है
पँख - हवा के 
सारे नाते हवा
हो गये।

भरी दोपहरी,
पेड़ तले, 
टूटा राही
नींद में कुछ पल
डूब गया॥

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

लघुकथा
साहित्यिक आलेख
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
कविता
पुस्तक समीक्षा
पुस्तक चर्चा
नज़्म
कहानी
कविता - हाइकु
कविता-मुक्तक
स्मृति लेख
विडियो
ऑडियो
लेखक की पुस्तकें