सुन शिकारी

01-09-2023

सुन शिकारी

नरेन्द्र सोनकर ‘कुमार सोनकरन’ (अंक: 236, सितम्बर प्रथम, 2023 में प्रकाशित)

 

देख शिकारी
देकर लोभ
बिछाकर जाल
लगाकर घात
करना शिकार
छोड़ दे। 
 
निरपराधों का वध
बेज़ुबानों का वध
असहायों का वध
छोड़ दे। 
 
जमाना रोब
छीनना हक़ 
खाना मुफ़्त 
छोड़ दे। 
 
बदल वेश
संस्कृति-परिवेश
आखेट-कर्म
छोड़ दे। 
 
अन्यथा
तरकश में पड़े बाण
आखेट के नहीं
तुम्हें बेधने के काम आएँगे अब
 
सुन शिकारी
सुन . . . 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता
पुस्तक समीक्षा
नज़्म
दोहे
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में