बताओ क्या है कविता? . . . 

01-10-2023

बताओ क्या है कविता? . . . 

नरेन्द्र सोनकर ‘कुमार सोनकरन’ (अंक: 238, अक्टूबर प्रथम, 2023 में प्रकाशित)

 

किसी की मूक है कविता 
किसी की भूख है कविता
किसी की आस है कविता 
किसी की प्यास है कविता 
किसी की चाह है कविता 
किसी की राह है कविता 
किसी का दिन है कविता 
किसी की रात है कविता 
किसी का अन्त है कविता
किसी की आदि है कविता
किसी का शोक है कविता
किसी का शौक़ है कविता 
किसी का ख़्वाब है कविता
किसी का राग है कविता 
किसी की खोज है कविता
किसी की योग है कविता 
किसी की शोध है कविता 
किसी की बोध है कविता
किसी की मोच है कविता
किसी की लोच है कविता 
किसी का रंग है कविता
किसी का ढंग है कविता 
किसी का दुःख है कविता
किसी का सुख है कविता 
किसी का प्यार है कविता
किसी का ज्वार है कविता
किसी का आज है कविता
किसी का ताज है कविता
किसी का हल है कविता
किसी का कल है कविता
किसी की टोन है कविता
किसी की फोन है कविता
करे सवाल आधुनिकता
किसी की कौन है कविता? 
 
किसी की खरी खोटी या? 
किसी की रोज़ी रोटी या? 
किसी की खेतीबाड़ी या? 
किसी की फुलवारी या? 
किसी की शौर्य गाथा या? 
किसी की लाचारी या? 
किसी की बेटी है कविता, 
किसी की महतारी या? 
 
साहित्य-समाज है कविता
लोक-लिहाज़ है कविता
संप्रेषण-शक्ति है अथवा 
भावाभिव्यक्ति है अथवा 
कवि की उर में उपजी 
अलग सी वस्तु है कविता? 
 
बताओ क्या है कविता?

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता
पुस्तक समीक्षा
नज़्म
दोहे
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में