अटल इरादों वाले अटल

01-09-2023

अटल इरादों वाले अटल

नरेन्द्र सोनकर ‘कुमार सोनकरन’ (अंक: 236, सितम्बर प्रथम, 2023 में प्रकाशित)


सीधे-सादे थे सरल
भारत के स्वर्णिम कल
पुण्यतिथि पर करूँ नमन 
थे अटल इरादों वाले अटल
 
सर्वगुण-संपन्न सफल
सच्चे राष्ट्र-नायक असल
पुण्यतिथि पर करूँ नमन 
थे अटल इरादों वालें अटल
 
सोच, शोध थे और पहल
तन-मन से उज्जवल-निर्मल
पुण्यतिथि पर करूँ नमन 
थे अटल इरादों वाले अटल
 
हर मुश्किल प्रश्नों के हल
दृष्टि-पुञ्ज थे और अक़्ल 
पुण्यतिथि पर करूँ नमन 
थे अटल इरादों वाले अटल
 
प्रेरणापुंज हैं ऊर्जा-बल
आदर्श हमारे और संबल
पुण्यतिथि पर करूँ नमन 
थे अटल इरादों वाले अटल

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता
पुस्तक समीक्षा
नज़्म
दोहे
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में