कार्तिक

01-11-2025

कार्तिक

डॉ. मधु सन्धु (अंक: 287, नवम्बर प्रथम, 2025 में प्रकाशित)

 

कार्तिक मास है
उत्सव त्योहारों का
व्रत उपवास का
पूजा अर्चना का
महा मानवीय अवतारों का
स्वच्छ सुहाने पर्यावरण का। 
 
कार्तिक मास है सुहागिनों के करवा
पति की दीर्घायु कामना का। 
धनतेरस को
लक्ष्मी कुबेर धन्वन्तरी के अर्चन का। 
घरों और मनों के
जगमगाने का
अज्ञान के अंधकार से मुक्त होने का। 
 
कार्तिक मास है 
भैया दूज का
भाई की लम्बी आयु की प्रार्थना का। 
छठपूजा का। 
 
यह मास है 
गुरु नानक देव जी के
प्रकाशोत्सव का
अमृतसर के संस्थापक
युग पुरुष गुरु राम दास जी के अवतार का। 
 
 यह मास है
औषधीय पवित्र एवं शुद्ध पर्यावरणीय तुलसी के पौधे की पूजा का। 
तीर्थ स्नान और स्वच्छता का। 
ग्रीष्म के प्रस्थान और मौसमी सन्तुलन का। 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता
कहानी
पुस्तक समीक्षा
लघुकथा
साहित्यिक आलेख
शोध निबन्ध
रेखाचित्र
यात्रा-संस्मरण
पुस्तक चर्चा
विडियो
ऑडियो