दीर्घतपा
अनुजीत 'इकबाल’दीर्घतपा नाम की स्त्री
निकल पड़ी प्रेयस के देश
की तरफ़
समस्त जगत को भग्न वस्तु की तरह त्याग कर
उलझा हुआ मानचित्र
प्रिय की खोज का संकल्प
विरह का ज्वर
और पछुवाँ बयारों की शीत
बनते उसके सहचर
नतशिर पड़ी रहती दीर्घतपा
उन्मार्जन करती रहती अपने घावों का
तीर्थरूप हो चुकी
उस कल्लोलिनी के तट पर
जहाँ कभी प्रियतम ने स्नान किया था
इस यात्रा में यदा कदा जब
हिमालय की शिलाओं पर
प्रेयस के चरण चिन्ह मिल जाते
तो वो प्रदक्षिणा करती रहती
असंख्य पहर
समीपता की लालसा में ध्वस्त हृदय
जब दीर्घनाद करता तो
पर्वतों के वक्षस्थल पर
कंदराएँ प्रकट हो जातीं
निःश्वासें टकरातीं जब चीड़ के पेड़ों से तो
प्रकट हुई वनाग्नि
उसकी विरहाग्नि के समक्ष नगण्य होती
जब नदी के जल में वो देखती स्वयं का प्रतिबिंब
और मुक्त करती बालों से
उजास पुष्प
तो चंद्र रास्ता दिखाने आ जाता
प्रियतम की तरफ़ की यात्रा
प्रकृति का उत्सव है
0 टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
- कविता
-
- अनकही
- अवधान
- उत्सव
- उसका होना
- कबीर के जन्मोत्सव पर
- कबीर से द्वितीय संवाद
- कबीर से संवाद
- गमन और ठहराव
- गुरु के नाम
- चैतन्य महाप्रभु और विष्णुप्रिया
- तुम
- दीर्घतपा
- पिता का पता
- पिता का वृहत हस्त
- प्रेम (अनुजीत ’इकबाल’)
- बाबा कबीर
- बुद्ध आ रहे हैं
- बुद्ध प्रेमी हैं
- बुद्ध से संवाद
- भाई के नाम
- मन- फ़क़ीर का कासा
- महायोगी से महाप्रेमी
- माँ सीता
- मायोसोटिस के फूल
- मैं पृथ्वी सी
- मैत्रेय के नाम
- मौन का संगीत
- मौन संवाद
- यात्रा
- यायावर प्रेमी
- वचन
- वियोगिनी का प्रेम
- शरद पूर्णिमा में रास
- शाक्य की तलाश
- शिव-तत्व
- शिवोहं
- श्वेत हंस
- स्मृतियाँ
- स्वयं को जानो
- हिमालय के सान्निध्य में
- होली (अनुजीत ’इकबाल’)
- यात्रा वृत्तांत
- सामाजिक आलेख
- पुस्तक समीक्षा
- लघुकथा
- दोहे
- विडियो
-
- ऑडियो
-