चंद्रयान

01-08-2023

चंद्रयान

वन्दना पुरोहित (अंक: 234, अगस्त प्रथम, 2023 में प्रकाशित)

 

चाँद की ओर फिर चला
भारत का अपना चंद्रयान। 
नई उम्मीद नई खोज
फिर लाया है भारत। 
नव इतिहास रचेगा
चाँद की धरती पर भारत। 
उन वैज्ञानिकों को है नमन
जो कर्णधार इस पथ के हैं। 
जो हो गए इक बार असफल
इस बार इरादे पक्के हैं। 
‘इसरो’ ने ठानी कर दिखलाया
भारत का परचम लहराया। 
हर भारतवासी देख दृश्य
प्रफुल्लित हो भरमाया। 
अब कुछ दिनों का इंतज़ार
जब चंद्रयान होगा चाँद पास। 
भारत कि जय जयकार होगी
विश्वपटल पर छायेगा भारत। 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें