बसंत ऋतु
डॉ. अंकिता गुप्ता
ये महकती चहकती हवाएँ,
गुनगुना रही हैं, बसंत ऋतु के आने की धुन,
जैसे, अपने केशों को बनाएँ,
बैठी हो सजती सँवरतीं दुलहन।
ये सरसराती इठलाती गुलाबी हवाएँ,
सुना रही हैं, लहराते खेतों के गुन,
प्राकृतिक सुंदरता ख़ुद में समाये,
बसंत, हरित धरा ऐसे दर्शाएँ,
जैसे, हरे रेशमी लिबास में,
मेहँदी लगा कर बैठी हो दुलहन।
गेंदे के फूल, और सरसों की कोंपलें,
बगियों और खेतों में ऐसे इठलायें,
जैसे, हल्दी चढ़ा कर बैठी हो दुलहन।
सूरज के प्रकाश में, पत्तियों पर,
ओस की बूँदें ऐसे झिलमिलायें,
जैसे, गहनों से सजी हो दुलहन।
ऋतुराज अपने आगमन पर,
वसुधा पर हर रंग ऐसे खिलखिलाए,
जैसे, रंगों से बुनी चुनर ओढ़ी हो दुलहन।
बसंत ऋतु की बेला में सौंधी गुलाबी महक,
पूरी धरती पर यूँ वितरित हो जाए,
जैसे, गुलाबी मुस्कान लिए,
सकुचाती, लजाती बैठी हो दुलहन।
0 टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
- कविता
-
- आज मुलाक़ात हुई पिता से
- आज़ादी का दिवस
- एक वार्तालाप
- कटी पतंग
- कश्मकश
- काल का पानी
- गर्मियों की छुट्टी
- चल पार्टी करते हैं
- डाकिया
- तू प्रहार कर
- दशहरे का त्योहार
- नव निर्माण
- नवरात्रि
- पिता सम्मान है
- फिर से बेटी!
- बरसात के पहलू
- बस! एक रूह हूँ मैं
- बसंत ऋतु
- बसंत पंचमी
- मातृत्व का एहसास
- मैं हिंदी भाषा
- मैं हिंदी हूँ
- रेल का सफ़र
- लकीर
- शिक्षक दिवस
- साँझ का सूरज
- सावन का त्यौहार: हरियाली तीज
- सिमटतीं नदियाँ
- सुकून
- सुकून की चाय
- स्त्री, एक विशेषण है
- हम बड़े हो रहे हैं
- विडियो
-
- ऑडियो
-