शिक्षक तो अनमोल है

15-09-2021

शिक्षक तो अनमोल है

प्रियंका सौरभ (अंक: 189, सितम्बर द्वितीय, 2021 में प्रकाशित)

नूर तिमिर को जो करें, बाँटे सच्चा ज्ञान!
मिट्टी को जीवित करें, गुरुवर वो भगवान!!
 
भरें प्रतिभा, योग्यता, बुनता सभ्य समाज!
समदृष्टि, सद्भाव भरें, पूजनीय ऋषिराज!!
 
जब रिश्ते हैं टूटते, होते विफल विधान!
गुरुवर तब सम्बल बनें, होते बड़े महान!!
 
धैर्य और विवेक भरें, करते दुर्गुण दूर!
तप, बल से निर्मित करें, सौरभ निर्भय शूर!!
 
नानक, गौतम, द्रोण संग, कौटिल्या, संदीप!
अपने-अपने दौर के, मानवता के दीप!!
 
चाहत को पर दे यही, स्वप्न करे साकार!
शिक्षक अपने ज्ञान से, जीवन देत निखार!!
 
शिक्षक तो अनमोल है, इसको कम मत तोल!
मीठे हैं परिणाम बहुत, कड़वे इसके बोल!!
 
गागर में सागर भरें, बिखराये मुस्कान!
सौरभ जिसे गुरू मिले, ईश्वर का वरदान!! 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

सांस्कृतिक आलेख
सामाजिक आलेख
ऐतिहासिक
काम की बात
कार्यक्रम रिपोर्ट
दोहे
चिन्तन
कविता
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में


503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.