यूँ ना बैठे हाथ मलो

01-03-2023

यूँ ना बैठे हाथ मलो

तेजपाल सिंह ’तेज’  (अंक: 224, मार्च प्रथम, 2023 में प्रकाशित)

 

यूँ ना बैठे हाथ मलो, 
काँटों पर चलने का दम है, 
तो तुम मेरे साथ चलो। 
 
सूरज तो सूरज है यारा, 
आज नहीं तो कल निकलेगा। 
जीवन माना बर्फ़ सरीखा, 
आज नहीं तो कल पिघलेगा। 
काँटों पर चलने का दम है, 
तो तुम मेरे साथ चलो। 
 
मुझको तो अनुबंधी युग में, 
सम्बंधों को जीना है। 
छोड़ के तेरा-मेरा सचमुच, 
ज़हर प्रेम का पीना है। 
काँटों पर चलने का दम है, 
तो तुम मेरे साथ चलो। 
 
तू क्या जाने कल की ख़ातिर, 
ख़ून को किया पसीना है। 
हर पल खोया ही खोया है, 
हक़ हमको मिला कभी-ना है। 
काँटो पर चलने का दम है, 
तो तुम मेरे साथ चलो। 
 
नए दौर में भूल गए हम, 
मानवता का मूल तलक। 
प्रेम-प्रीत की पगडंडी पर, 
बिछा सके तो बिछा पलक, 
काँटों पर चलने का दम है, 
तो तुम मेरे साथ चलो। 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

स्मृति लेख
कविता
सामाजिक आलेख
ग़ज़ल
साहित्यिक आलेख
कहानी
चिन्तन
गीतिका
कार्यक्रम रिपोर्ट
गीत-नवगीत
पुस्तक समीक्षा
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में