सरस्वती वंदना
डॉ. सुरंगमा यादव
हे ज्योतिर्मयी, ज्ञान की देवी, ऐसा वर दे दो माँ
अपनी कृपा की सुरसरिता से, मन निर्मल कर दो माँ॥
पूजन-वंदन भी नहीं जाने, है ऐसा मूर्ख मन
अंतर में हैं घोर अँधेरे, ज्योति नवल भर दो माँ।
सुर-संगीत, गीत नहीं जाने, छन्दों से अनभिज्ञ मन
वीणा वादिनी मन वीणा में, नव झंकृति भर दो माँ
वेद न जाने-मंत्र ना जाने, न गीता का ज्ञान है
ग्रंथों में ये मन रम जाए, ज्ञान सुलभ कर दो माँ॥
0 टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
- कविता
- साहित्यिक आलेख
- कविता - हाइकु
- पुस्तक समीक्षा
-
- दूधिया विचारों से उजला हुआ– 'काँच-सा मन'
- भाव, विचार और संवेदना से सिक्त – ‘गीले आखर’
- भावों का इन्द्रजाल: घुँघरी
- विविध भावों के हाइकु : यादों के पंछी - डॉ. नितिन सेठी
- संवेदनाओं का सागर वंशीधर शुक्ल का काव्य - डॉ. राम बहादुर मिश्र
- साहित्य वाटिका में बिखरी – 'सेदोका की सुगंध’
- सोई हुई संवेदनाओं को जाग्रत करता—पीपल वाला घर
- सामाजिक आलेख
- दोहे
- कविता-मुक्तक
- लघुकथा
- सांस्कृतिक आलेख
- शोध निबन्ध
- कविता-माहिया
- कविता-ताँका
- विडियो
- ऑडियो
-