संघर्ष अभी जारी है

01-10-2022

संघर्ष अभी जारी है

ममता मालवीय 'अनामिका' (अंक: 214, अक्टूबर प्रथम, 2022 में प्रकाशित)

जिस राह पर बढ़ाए क़दम, 
माना हर पग तनिक भारी है। 
तू रुक मत मुसाफ़िर हार कर, 
तेरा संघर्ष अभी जारी है। 
 
अँधियारों से लड़ना है अभी, 
मुक़द्दर लिखने की बारी है। 
तू लक्ष्य पर निगाह अडिग रख, 
तेरा संघर्ष अभी जारी है। 
 
माना विपदा आएँगी कई, 
समर्पण की कहानी सारी है। 
ख़ुद को विश्वास से लबरेज़ रख, 
तेरा संघर्ष अभी जारी है। 
 
इतिहास लिखेगा तू भी नया, 
अगर मज़बूत तेरी तैयारी है। 
तू प्रयत्न के बाण चलाता जा, 
तेरा संघर्ष अभी जारी है। 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता
स्मृति लेख
चिन्तन
कहानी
ललित निबन्ध
लघुकथा
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में