रोकने को तो खड़ा पूरा ज़माना होगा
सत्यवान साहब गाज़ीपुरी
रमल मुसम्मन मख़बून महज़ूफ़ मक़तू
फ़ाएलातुन फ़इलातुन फ़इलातुन फ़ेलुन
2122 1122 1122 22
रोकने को तो खड़ा पूरा ज़माना होगा
रास्ता तुझको अकेले ही बनाना होगा
हौसले टूट भी जाएँ तो क़दम थमने न दें
अपनी हिम्मत का नया राग उठाना होगा
ठोकरें खा के भी मुस्कान बचानी होगी
रोज़ इक जज़्बे से तूफ़ाँ को डराना होगा
लोरियाँ गा के अगर रात सुला भी दे तुझे
भोर होते ही मगर ख़ुद को जगाना होगा
ख़ुद को कुछ इस तरह मज़बूत बना ले ऐ दिल
ख़ाक में मिल के भी फिर उठ के दिखाना होगा
0 टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
- ग़ज़ल
-
- अकेले मिलेगा कहाँ चाँद फिर से
- उलझी हुई हम अपनी कहानी से भी आगे
- चाह मिलने की जागी सनम है
- जुदा भी हों तो किसी से कोई ख़फ़ा न लगे
- जो यूँ नाज़-ए-उल्फ़त में खोते फिरोगे
- झिलमिलाती जो झरोखों से वहीं झिलमिल हो तुम
- ठहरे न मगर वक़्त, धुरी की तरह क्यूँ है
- दिल को मेरे नाम ज़रा करके देखो
- दिल ने समझा तुझे ही हल शायद
- बन के माँझी कोई पतवार लिए बैठा है
- मेरे जाने के भी क़िस्सों से महक आएगी
- रोकने को तो खड़ा पूरा ज़माना होगा
- वक़्त से आर-पार करता हूँ
- हुस्न वालों से खुले-आम हवा दिल्ली की
- नज़्म
- विडियो
-
- ऑडियो
-