जो यूँ नाज़-ए-उल्फ़त में खोते फिरोगे
सत्यवान साहब गाज़ीपुरी
मुतकारिब मुसम्मन सालिम
फ़ऊलुन फ़ऊलुन फ़ऊलुन फ़ऊलुन
122 122 122 122
जो यूँ नाज़-ए-उल्फ़त में खोते फिरोगे
तो लाज़िम है बर्बाद होते फिरोगे
जो इंसान होकर भी जागे न दिल से
ये साँसों की लाशें ही ढोते फिरोगे
ख़ुशामद के दलदल में उलझे अगर तुम
जहालत के ही पाँव धोते फिरोगे
अगर बीज नफ़रत के बोते रहे यूँ
अदावत ही हर सू पिरोते फिरोगे
रखो हसरतें तो जतन भी करो कुछ
कि सिर्फ़ आरज़ू में ही रोते फिरोगे
ये बहकी-सी रातों की पायल की झंकार
सुनोगे न साहब, तो सोते फिरोगे
0 टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
- ग़ज़ल
-
- अकेले मिलेगा कहाँ चाँद फिर से
- उलझी हुई हम अपनी कहानी से भी आगे
- चाह मिलने की जागी सनम है
- जुदा भी हों तो किसी से कोई ख़फ़ा न लगे
- जो यूँ नाज़-ए-उल्फ़त में खोते फिरोगे
- झिलमिलाती जो झरोखों से वहीं झिलमिल हो तुम
- ठहरे न मगर वक़्त, धुरी की तरह क्यूँ है
- दिल को मेरे नाम ज़रा करके देखो
- दिल ने समझा तुझे ही हल शायद
- बन के माँझी कोई पतवार लिए बैठा है
- मेरे जाने के भी क़िस्सों से महक आएगी
- रोकने को तो खड़ा पूरा ज़माना होगा
- वक़्त से आर-पार करता हूँ
- हुस्न वालों से खुले-आम हवा दिल्ली की
- नज़्म
- विडियो
-
- ऑडियो
-