झिलमिलाती जो झरोखों से वहीं झिलमिल हो तुम
सत्यवान साहब गाज़ीपुरी
रमल मुसम्मन महज़ूफ़
फ़ाएलातुन फ़ाएलातुन फ़ाएलातुन फ़ाइलुन
2122 2122 2122 212
झिलमिलाती जो झरोखों से वहीं झिलमिल हो तुम
राह मुश्किल ही सही फिर भी मेरी मंज़िल हो तुम
इक अधूरी दास्ताँ का आख़िरी अरमाँ मेरा
हर अधूरापन जो पूरा कर सके वो दिल हो तुम
हर दफ़ा नज़रें मिलाना उलझनों के बावजूद
इस क़दर मासूम होकर भी बड़े क़ातिल हो तुम
राह में तूफ़ानी साए हों अँधेरे कम सही
जब भी चाहूँ हाथ थामूँ हर दफ़ा मुश्किल हो तुम
तिल जो चूमा था कभी यूँ मुस्कुराकर प्यार में
आज तक क़िस्मत के माथे पर गुलाबी तिल हो तुम
दूर होकर भी सदा बनकर भटकती हो यहीं
इक सुकूँ की ख़ामुशी में भी मुझे हासिल हो तुम
दिल के दरिया में उतर के ख़ुद से बिछड़ा जो कोई
राह भटके को सहारा दे वही साहिल हो तुम
जिसको चाहा था दुआ बनकर वही दिल में बसा
यूँ जो रग रग में उतर आए मेरे क़ाबिल हो तुम
दिल में रहते हो मगर दिल को ख़बर होने न दो
इस क़दर चुपचाप मुझमें क्यों मेरे बिस्मिल हो तुम
तेरे दर पे आ गया अब तो मुझे अपना भी लो
आख़िरी ख़्वाहिश मेरी तुम ही मेरी मंज़िल हो तुम
0 टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
- ग़ज़ल
-
- अकेले मिलेगा कहाँ चाँद फिर से
- उलझी हुई हम अपनी कहानी से भी आगे
- चाह मिलने की जागी सनम है
- जुदा भी हों तो किसी से कोई ख़फ़ा न लगे
- जो यूँ नाज़-ए-उल्फ़त में खोते फिरोगे
- झिलमिलाती जो झरोखों से वहीं झिलमिल हो तुम
- ठहरे न मगर वक़्त, धुरी की तरह क्यूँ है
- दिल को मेरे नाम ज़रा करके देखो
- दिल ने समझा तुझे ही हल शायद
- बन के माँझी कोई पतवार लिए बैठा है
- मेरे जाने के भी क़िस्सों से महक आएगी
- रोकने को तो खड़ा पूरा ज़माना होगा
- वक़्त से आर-पार करता हूँ
- हुस्न वालों से खुले-आम हवा दिल्ली की
- नज़्म
- विडियो
-
- ऑडियो
-