हम फ़क़त आइना दिखाते हैं

15-06-2026

हम फ़क़त आइना दिखाते हैं

सत्यवान साहब गाज़ीपुरी (अंक: 299, जून द्वितीय, 2026 में प्रकाशित)


ख़फ़ीफ़ मुसद्दस मख़बून महज़ूफ़ मक़तू
फ़ाइलातुन मफ़ाइलुन फ़े'लुन
2122    1212    22
 
हर जगह ही धमाल करते हैं
आप सबका ख़याल करते हैं
 
अपने किरदार की हिफ़ाज़त में
लोग कितना बवाल करते हैं
 
आप झुकते गिने-चुनों की तरफ़
काम यूँ बस दलाल करते हैं
 
यूँ जले पर नमक छिड़कते क्यों
आप जीना मुहाल करते हैं
 
हम फ़क़त आइना दिखाते हैं
आप फिर क्यों मलाल करते हैं
 
आप इतना बदल गए कैसे
हम तो बस इक सवाल करते हैं

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

ग़ज़ल
नज़्म
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में