दिल को मेरे नाम ज़रा करके देखो
सत्यवान साहब गाज़ीपुरी
फ़ेलुन फ़ेलुन फ़ेलुन फ़ेलुन फ़ेलुन फ़े
22 22 22 22 22 2
नफ़रत को नाकाम ज़रा करके देखो
दिल को मेरे नाम ज़रा करके देखो
हर इक ख़्वाहिश पूरी कर दूँ मैं, तेरी
सामने मेरे जाम ज़रा करके देखो
प्यार को पाना इतना भी आसान नहीं
ख़ुद को तुम बदनाम ज़रा करके देखो
रोक न पाए कोई मंज़र मिलने से
चाहत अपनी आम ज़रा करके देखो
और हसीं हर शाम तेरी हो जाएगी
संग मेरे आराम ज़रा करके देखो
दिल की वीरानी तेरी भी महक उठेगी
मुझको फिर गुलफ़ाम ज़रा करके देखो
छोड़ मुझे तुम प्यासे-प्यासे फिरते क्यों
ख़र्च मेरा फिर जाम ज़रा करके देखो
0 टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
- ग़ज़ल
-
- अकेले मिलेगा कहाँ चाँद फिर से
- उलझी हुई हम अपनी कहानी से भी आगे
- चाह मिलने की जागी सनम है
- जुदा भी हों तो किसी से कोई ख़फ़ा न लगे
- जो यूँ नाज़-ए-उल्फ़त में खोते फिरोगे
- झिलमिलाती जो झरोखों से वहीं झिलमिल हो तुम
- ठहरे न मगर वक़्त, धुरी की तरह क्यूँ है
- दिल को मेरे नाम ज़रा करके देखो
- दिल ने समझा तुझे ही हल शायद
- बन के माँझी कोई पतवार लिए बैठा है
- मेरे जाने के भी क़िस्सों से महक आएगी
- रोकने को तो खड़ा पूरा ज़माना होगा
- वक़्त से आर-पार करता हूँ
- हुस्न वालों से खुले-आम हवा दिल्ली की
- नज़्म
- विडियो
-
- ऑडियो
-