हिंदी बने राष्ट्रभाषा
अंकुर सिंहहमारा हो निज भाषा पर अधिकार,
प्रयोग हिंदी का, करें इसका विस्तार।
निज भाषा निज उन्नति का कारक,
निज भाषा से मिटे सभी का अंधकार॥
हिंदी है हिंदुस्तान की रानी,
हो रही अब सभी से बेगानी।
अन्य भाषा संग, हिंदी अपनाओ,
ताकि हिंदी संग ना हो बेमानी॥
माथे की शोभा बढ़ाती बिंदी,
निज भाषा जान है हिन्दी।
आओ इसका विस्तार करें,
ताकि करें गर्व नई आबादी॥
हिंदी हैं हम सब की मातृभाषा,
छोड़ इसे ना करो तुम निराशा।
हिंदी बोलने पे तुम मत शरमाओ,
ताकि हिंदी बने हमारी राष्ट्रभाषा॥
हिंदी हैं अपनी राजभाषा,
बनाना इसे अब राष्ट्रभाषा।
हम निज भाषा से प्यार करें
ताकि इसे ना मिले निराशा॥
महात्मा गाँधी जी कहते थे,
हिंदी है जनमानस की भाषा।
बापू ने कहा उन्नीस सौ अठारह में,
बनाओ सब हिंदी को राष्ट्रभाषा॥
पहली अँग्रेज़ी, फिर चीनी,
ज़्यादा बोले जाने वाली है भाषा।
हर कार्य में हिंदी को अपनाकर,
बनाओं इसको सब पहली भाषा।
0 टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
- कविता
-
- खोया खोया सा रहता हूँ
- गजानन महाराज
- जन्म सफल हो जायेगा
- डोली चली जब
- तुझसे इश्क़ इज़हार करेंगे
- द्वारिका में बस जाओ
- धन के संग सम्मान बँटेगा
- धरनी धर्म निभाना
- पर्व पर आनंद मनाऊँ कैसे?
- बिखरे ना परिवार हमारा
- बिखरे ना प्रेम का बंधन
- राखी भेजवा देना
- राम नाम मधुशाला है
- राम नाम मधुशाला हो
- रूठे यार को मनाऊँ कैसे
- सरस्वती वंदना
- हिंदी बने राष्ट्रभाषा
- सांस्कृतिक कथा
- लघुकथा
- कहानी
- ऐतिहासिक
- विडियो
-
- ऑडियो
-