दिवाली का आशय
शैलीहृदय की दीवारों को चमका लिया यदि
दिवाली का आशय समझने लगे हो
जलन ईर्ष्या के मिटाये जो धब्बे
दिवाली का आशय समझने लगे हो
अगर झाड़ फेंकी निराशा जगत की
दिवाली का आशय समझने लगे हो
घरों को सजाया अगर मित्रता से
दिवाली का आशय समझने लगे हो
जो सौहार्द का स्नेह डाला दियों में
दिवाली का आशय समझने लगे हो
उमंगों की बाती जलाई जो तुमने
दिवाली का आशय समझने लगे हो
लड़ें आस्था की अगर जगमगायीं
दिवाली का आशय समझने लगे हो
जो दीनों के दुःख से पिघलने लगे हो
दिवाली का आशय समझने लगे हो
हटाया तिमिर यदि उदासी का तुमने
दिवाली का आशय समझने लगे हो
सुखों से प्रकाशित किया यदि धरा को
दिवाली का आशय समझने लगे हो
अगर हर्ष-उल्लास बाँटा सभी में
दिवाली का आशय समझने लगे हो
0 टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
- कविता
-
- अप्रतिहत
- अमृत जयन्ती तक हिन्दी
- आराधना
- उचित क्या है?
- एकता का बंधन
- क्वार का मौसम सुहाना
- खोज
- ग्रहण में 'शरतचंद्र'
- चाँद पर तीन कवितायें
- जलता यूक्रेन-चहकते चैनल
- जादू की परी?
- जाने क्यूँ?
- डिजिटल परिवार
- त्रिशंकु सी
- दिवाली का आशय
- देसी सुगंध
- द्वंद्व
- पिता कैसे-कैसे
- प्यौर (Pure) हिंदी
- प्राचीन प्रतीक्षा
- फ़ादर्स डे और 'इन्टरनेटी' देसी पिता
- फागुन बीता जाय
- फागुनी बयार: दो रंग
- माँ के घर की घंटी
- ये बारिश! वो बारिश?
- विषाक्त दाम्पत्य
- शब्दार्थ
- साल, नया क्या?
- सूरज के रंग-ढंग
- सौतेली हिंदी?
- हिन्दी दिवस का सार
- होली क्या बोली
- हास्य-व्यंग्य कविता
- किशोर साहित्य कविता
- कविता-ताँका
- सिनेमा चर्चा
- सामाजिक आलेख
- ललित निबन्ध
- विडियो
-
- ऑडियो
-