अपना एक घर

15-12-2021

अपना एक घर

जितेन्द्र 'कबीर' (अंक: 195, दिसंबर द्वितीय, 2021 में प्रकाशित)

बहुत आलीशान न भी हो, 
मामूली-सी छत के नीचे हो
चाहे साधारण सा एक कमरा, 
घांस-फूस से बनी झोंपड़ी हो
अथवा हो पॉलिथीन से बना
एक अस्थायी टेंट ही, 
जिसमें इंतज़ार कर रहे हों
माता-पिता, भाई-बहन एवं
बीवी बच्चों में से कोई
या फिर इंतज़ार करती हों
उनकी यादें ही, 
तो काम के बाद 
इंसान घर लौटता है ज़रूर
अपने अस्तित्व को महसूस करने। 
 
जिसके पास नहीं कोई कारण
घर लौटने का
वो बंजारा हो जाता है भटकता दर-बदर, 
बहुत ज़रूरी है इंसान के लिए
होना अपना एक घर। 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता
हास्य-व्यंग्य कविता
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में