क्यूँ ना थोड़ा अलग बना जाए
दीपमाला
क्यूँ न थोड़ा अलग बना जाए
औरों सा नहीं ख़ुद सा बना जाए।
अलग सोच अलग समझ
अलग ही विचार हो
अपने से ही ना हो केवल
सबसे सरोकार हो।
ख़ुश रहने की सलाह नहीं
ख़ुश रहने की वजह बना जाए।
क्यूँ न थोड़ा अलग बना जाए।
अन्याय को अनदेखा ना करके
थोड़ी सी इंसानियत धरके
थोड़ा सा साहस जुटाकर
थोड़ा आगे क़दम बढ़ाकर
झूठ को पराजित किया जाए।
क्यूँ न थोड़ा अलग बना जाए।
भीड़ में चलने का नहीं
अलग चलने का नाम है ज़िन्दगी
जीवन के संघर्षों में
डटे रहने का नाम है ज़िन्दगी।
जीवन को ऐसे जिया जाए
क्यूँ न थोड़ा अलग बना जाए।
छोटे-छोटे पल चुराकर
थोड़ा थोड़ा मुस्कुराकर
ग़म के काँटों से भी ख़ुशी के
कुछ फूल चुन लिए जाएँ।
क्यूँ ना थोड़ा अलग बना जाए।
रुकना नहीं पथ पर अपने
मंज़िल के मिलने से पहले
राह में सुस्ता लेना भले
क़दम लड़खड़ाने से पहले
क्या पता मंज़िल सामने मिल जाए।
क्यूँ ना थोड़ा अलग बना जाए।
0 टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
- कविता
-
- अपने लिए भी वक़्त निकालो
- आँगन की गौरैया
- उस घर में ही होंगी ख़ुशियाँ
- उस दिन नई सुबह होगी
- एक स्त्री की मर्यादा
- क्यूँ ना थोड़ा अलग बना जाए
- चिट्ठियाँ
- जब माँ काम पर जाती है
- दीप तुम यूँ ही जलते जाना
- नीम का वो पेड़
- बेटे भी बेटियों से कम नहीं होते
- माँ नहीं बदली
- माँ मैं तुमसी लगने लगी
- मेरी अभिलाषा
- मज़दूर की परिभाषा
- ये आँखें तरसती हैं
- रामायण
- वो नारी है
- सपने
- सर्दियों की धूप
- स्त्री का ख़ालीपन
- हमारा गौरव
- ग़लतियाँ
- ज़िन्दगी की दास्तान
- कहानी
- विडियो
-
- ऑडियो
-