कविताएँ
पं. विनय कुमार
कविताएँ लिखी जाती रहेंगी
जब जब बदलेगा मौसम
जब जब आएगी बहार
फूलों में
मौसम में
जब हर बार थकेंगे
हम
जब जीवन का दुख
हमारे पीछे
आएगा लगातार
कई कई रूपों में
ग़रीबी
भ्रष्टाचार
आतंकवाद
धर्म संबंधी विवाद
पाखंड और
गढ़ी जा रही ग़लत परंपराएँ
सब कुछ पर लिखी जाएँगी कविताएँ
पेड़ पौधे पहाड़
हवाओं पर भी
सुंदर दिखते
खिले हुए फूलों पर भी
फ़सलों पर भी
और किसानों पर भी
पूस की रात और पंच परमेश्वर पर भी
लिखी जाती रहेंगी कविताएँ
राम सीता के विवाह पर
रावण के युद्ध पर
धर्मराज युधिष्ठिर संवाद पर भी
कृष्ण और अर्जुन पर भी
कविताएँ लिखी जाती रहेंगी
उन औरतों पर भी
जो विवश और लाचार हैं
उन बच्चों पर भी
जिनके माता-पिता
क़त्ल कर दिए गए हैं
हर बार जीवन का आँगन
गुलज़ार होगा
ऋतुएँ आएँगी-जाएँगी
खिलेगा मधुमास
चौरे करेंगे गुंजार
कोयल गाएँगी गीत
झींगुर अपनी झंकार से हमें
खींचेंगा अपनी ओर
निरभ्र नीलाकाश
पूछेगा हमसे सवाल
सबके बारे में
सबका कुशल
वह जानना चाहेगा
हर बार बाग़ में
गुलज़ार होंगे
शिशिर, शरद और वसंत
कवि को ढूँढ़ेगा कोई पाठक
हर बार
अपनी चमक दिखाएगी
भाषा—
मातृभाषा, राष्ट्रभाषा, जनभाषा
बनेगी यही संपर्क भाषा हिंदी
बनेगी यही
जीवन का सुंदर गीत
बार-बार खिल-खिलाएगी
पछुआ हवा में
गेहूँ और ज्वार
बाजरा और धान
फैलेगी एक सुंदर नदी
हमारे चारों ओर
जहाँ जाएँगी कविताएँ
अपने कोकिल कंठ में!
0 टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
- कविता
-
- अकेला हो गया हूँ
- अकेलेपन की दुनिया में
- अपने लिए जीने की अदद कोशिश
- आग के पास जाती हुई ज़िंदगी!
- आदि और अन्त
- एक चित्र
- ओमिक्रोन
- कविताएँ
- क्यों उदास होता है मन?
- जीवन में प्रेम
- थकान
- नए साल में
- फूल की सुन्दरता
- बहुत बार ढूँढ़ा तुझे
- माँ
- माँ का नहीं होना
- माँ ने कुछ कहा
- मित्र!
- मेरे राम कहाँ हैं?
- मैं लिखूँगा रोज़-रोज़
- लिखना
- शब्द: तेरे कितने रूप
- शरीर का घाव
- सुन्दरता
- सुबह से शाम तक
- हमारे बच्चे
- चिन्तन
- काम की बात
- साहित्यिक आलेख
- सांस्कृतिक आलेख
- सामाजिक आलेख
- विडियो
-
- ऑडियो
-