सबसे प्यारे
रामेश्वर काम्बोज ‘हिमांशु’सूरज मुझको लगता प्यारा
लेकर आता है उजियारा।
सूरज से भी लगते प्यारे
टिम-टिम करते नन्हें तारे।
तारों से भी प्यारा अम्बर
बाँटे खुशियाँ झोली भर-भर।
चन्दा अम्बर से भी प्यारा
गोरा चिट्टा और दुलारा।
चन्दा से भी प्यारी धरती
जिस पर नदियाँ कल-कल करती।
पेड़ों की हरियाली ओढ़े
हम सबके है मन को हरती।
हँसी दूध –सी जोश नदी –सा
भोले मुखड़े मन के सच्चे।
धरती से प्यारे भी लगते
खिल-खिल करते नन्हें बच्चे।
इन बच्चों में राम बसे हैं
ये ही अपने किशन कन्हाई।
इन बच्चों में काबा-काशी
और नहीं है तीरथ है भाई।
0 टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
- कविता
-
- आग के ही बीच में
- इस रजनी में
- उगाने होंगे अनगिन पेड़
- उजाले
- एक बच्चे की हँसी
- काँपती किरनें
- किताबें
- क्या करें?
- खाट पर पड़ी लड़की
- घाटी में धूप
- जीवन के ये पल
- नव वर्ष
- बच्चे और पौधे
- बरसाती नदी
- बहता जल
- बहुत बोल चुके
- भोर की किरन
- मुझे आस है
- मेघ छाए
- मेरी माँ
- मैं खुश हूँ
- मैं घर लौटा
- शृंगार है हिन्दी
- सदा कामना मेरी
- साँस
- हैं कहाँ वे लोग?
- ज़रूरी है
- साहित्यिक आलेख
- बाल साहित्य कविता
- गीत-नवगीत
- लघुकथा
- सामाजिक आलेख
- हास्य-व्यंग्य कविता
- पुस्तक समीक्षा
- बाल साहित्य कहानी
- कविता-मुक्तक
- दोहे
- कविता-माहिया
- विडियो
-
- ऑडियो
-