अम्मा को अब भी है याद
प्रभुदयाल श्रीवास्तवनाना खेतों में देते थे,
कितना पानी कितना खाद।
अम्मा को अब भी है याद।
उन्हें याद है तेलन काकी,
सिर पर तेल रखे आती थीं।
दीवाली पर दिये कुम्हारिन,
चाची घर पर रख जाती थीं।
मालिन काकी लिये फुलहरा,
तीजा पर करती संवाद।
अम्मा को अब भी है याद।
चना चबेना नानी कैसे,
खेतों पर उनसे भिजवातीं।
उछल कूद करते करते वे,
रस्ते में मस्ताती जातीं।
खुशी-खुशी देकर कुछ पैसे,
नानाजी देते थे दाद।
अम्मा को अब भी है याद।
खलिहानों में कभी बरोनी,
मौसी भुने सिंगाड़े लातीं।
उसी तौल के गेहूँ लेकर,
भरी टोकनी घर ले जातीं।
वही सिंगाड़े घर ले जाने,
अम्मा सिर पर लेतीं लाद।
अम्मा को अब भी है याद।
छिवा छिवौअल गोली कंचे,
अम्मा ने बचपन में खेले,
नाना के संग चाट पकौड़ी,
खाने वे जातीं थीं ठेले।
छोटे मामा से होता था,
अक्सर उनका वाद विवाद।
अम्मा को अब भी है याद।
नानी थी धरती से भारी,
नाना थे अंबर से ऊँचे।
हँसते हँसते बतियाते थे,
सब दिन उनके बाग बगीचे।
घर आँगन में गूँजा करते,
हर दिन खुशियों से सिंह नाद।
अम्मा को अब भी है याद।
0 टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
- किशोर साहित्य कविता
 - आत्मकथा
 - किशोर साहित्य नाटक
 - बाल साहित्य कविता
 - 
              
- अंगद जैसा
 - अच्छे दिन
 - अब मत चला कुल्हाड़ी
 - अम्मा को अब भी है याद
 - अम्मू भाई
 - आई कुल्फी
 - आदत ज़रा सुधारो ना
 - आधी रात बीत गई
 - एक टमाटर
 - औंदू बोला
 - करतूत राम की
 - कुत्ते और गीदड़
 - कूकर माने कुत्ता
 - गौरैया तू नाच दिखा
 - चलना है अबकी बेर तुम्हें
 - चलो पिताजी गाँव चलें हम
 - चाचा कहते
 - जन मन गण का गान
 - जन्म दिवस पर
 - जब नाना ने रटवाया था
 - धूप उड़ गई
 - नन्ही-नन्ही बूँदें
 - पिकनिक
 - पूछ रही क्यों बिटिया रूठी
 - बादल भैया ता-ता थैया
 - बिल्ली
 - बिल्ली की दुआएँ
 - बेटी
 - भैंस मिली छिंदवाड़े में
 - भैया मुझको पाठ पढ़ा दो
 - भैयाजी को अच्छी लगती
 - मान लिया लोहा सूरज ने
 - मेंढ़क दफ्तर कैसे जाए
 - मेरी दीदी
 - रोटी कहाँ छुपाई
 - व्यस्त बहुत हैं दादीजी
 - सड़क बना दो अंकलजी
 - हुई पेंसिल दीदी ग़ुस्सा
 
 - बाल साहित्य कहानी
 - किशोर साहित्य कहानी
 - बाल साहित्य नाटक
 - कविता
 - लघुकथा
 - आप-बीती
 - विडियो
 - 
              
 - ऑडियो
 -