सारा दिन घर में शोर करते हैं 

15-08-2022

सारा दिन घर में शोर करते हैं 

निहाल सिंह (अंक: 211, अगस्त द्वितीय, 2022 में प्रकाशित)

212     212     1222
 
सारा दिन घर में शोर करते हैं 
बच्चे ये कितने अच्छे लगते हैं
 
रूठ जाते हैं काठ की ख़ातिर, 
मिल अगर जाए फिर तो हॅंसते हैं 
 
ख़ूब पढ़ते हैं हफ़्ते भर लेकिन, 
सन्डे को देर से ही उठते हैं 
 
माँ के ऑंचल में छुप ये जाते हैं 
पा की अंगुलि पकड़ के चलते हैं 
 
घर में कागज़ की क़श्ती को दिनभर, 
पानी में छोड़ते ये रहते हैं

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें