राह प्रभु की 

01-06-2019

राह प्रभु की 

अजय अमिताभ 'सुमन'

कितना सरल है,
सच?
कितना कठिन है,
सच कहना।

कितना सरल है,
प्रेम?
कितना कठिन है,
प्यार करना।

कितनी सरल है,
दोस्ती,
कितना मुश्किल है,
दोस्त बने रहना।

कितनी मुश्किल है,
दुश्मनी?
कितना सरल है,
दुश्मनी निभाना।

कितना कठिन है,
पर निंदा,
कितना सरल है,
औरों पे हँसना।

कितना कठिन है,
अहम भाव,
कितना सरल है,
आत्म वंचना करना।

कितना सरल है.
बताना किसी को,
कितना मुश्किल है,
कुछ सीखना।

कितनी सरल है,
राह प्रभु की?
कितना कठिन है,
प्रभु डगर पे चलना।

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता
कहानी
सांस्कृतिक कथा
सामाजिक आलेख
सांस्कृतिक आलेख
हास्य-व्यंग्य कविता
नज़्म
किशोर साहित्य कहानी
कथा साहित्य
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में