मरघट वासी

01-03-2023

मरघट वासी

अजय अमिताभ 'सुमन' (अंक: 224, मार्च प्रथम, 2023 में प्रकाशित)

 

ओ मरघट के मूल निवासी, 
भोले भाले शिव कैलाशी। 
यदा कदा मन आकुल व्याकुल, 
जग जाता अंतर संन्यासी।
 
जब जग बन्धन जुड़ जाते हैं, 
भाव सागर को मुड़ जाते हैं। 
इस भव में यम के जब दर्शन, 
मन इच्छुक होता वनवासी। 
 
मन ईक्षण है चाह तुम्हारी, 
चेतन प्यासा छाँह तुम्हारी। 
इधर उधर प्यासा बन फिरता, 
कभी मथुरा कभी काशी। 
 
ओ मरघट के मूल निवासी, 
भोले भाले शिव कैलाशी। 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता
कहानी
सांस्कृतिक कथा
सामाजिक आलेख
सांस्कृतिक आलेख
हास्य-व्यंग्य कविता
नज़्म
किशोर साहित्य कहानी
कथा साहित्य
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में